Shut Down / 27 अक्तूबर को यहां बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति, खराब मौसम में बदलेगा शेड्यूल
धर्मशाला के कई क्षेत्रों में 27 अक्तूबर को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
Shut Down / 27 अक्तूबर को धर्मशाला के कई क्षेत्रों में विद्युत लाइनों के सामान्य रखरखाव के कारण बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। मौसम खराब होने की स्थिति में विभाग यह कार्य अगले दिन करेगा।
धर्मशाला
विद्युत उपमंडल-2, धर्मशाला के सहायक अभियंता लोकेश चौधरी ने बताया कि रखरखाव कार्य के चलते मन्दल, कोहाला, मसरेड, भडवाल, त्रेम्बलू, घियाणा खुर्द, उपरली बगली और आसपास के क्षेत्रों में 27 अक्तूबर को बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। विभाग के अनुसार, निर्धारित दिन मौसम अनुकूल नहीं रहने पर लाइनों के रखरखाव का यह कार्य अगले दिन किया जाएगा।