डॉक्टर राजिंदर वर्मा बने हिमाचल विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति
HNN/ शिमला
डाॅ. राजेंद्र वर्मा को हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय का प्रति कुलपति नियुक्त किया गया है। उन्हें 3 वर्ष के लिए इस पद पर नियुक्ति दी गई है। अढ़ाई माह से हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के प्रो-वाइस चांसलर पद पर नियुक्ति का इंतजार किया जा रहा था।
राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने शनिवार को इस सम्बंध में अधिसूचना जारी की है। वे हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के लॉ विभाग में प्रोफैसर पद पर कार्यरत हैं और अब उन्हें प्रो-वाइस चांसलर के पद का कार्यभार भी सौंपा गया है।
वे अब सोमवार को कार्यभार संभाल सकते हैं। बीते मार्च माह में प्रो. ज्योति प्रकाश के इस्तीफे के बाद से इस पद पर नई नियुक्ति का इंतजार किया जा रहा था और अब जाकर नई नियुक्ति की गई है।