Loading...

डॉ. राजीव तुली ने संभाला नाहन मेडिकल कॉलेज में प्रधानाचार्य का कार्यभार

Ankita • 3 Jul 2023 • 1 Min Read

HNN/ नाहन

जिला सिरमौर के मुख्यालय नाहन में स्थित डॉ वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज नाहन में नेत्र विशेषज्ञ डॉ. राजीव तुली ने प्रधानाचार्य के पद पर कार्यभार संभाल लिया है। बता दें मेडिकल कॉलेज नाहन को लंबे अरसे बाद स्थाई प्रिंसिपल मिले है। डॉ. तुली ने मीडिया को बताया कि मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं और सुविधाओं के साथ-साथ एमबीबीएस स्टूडेंट्स को बेहतर प्लेटफार्म उपलब्ध करवाना प्राथमिकता रहेगी।

इसके अलावा मेडिकल कॉलेज भवन निर्माण को सुचारू करने के प्रयास किए जाएंगे। बता दें कि एक वर्ष तीन महीनों के बाद मेडिकल कॉलेज में नियमित प्रधानाचार्य की तैनाती हुई है। डॉ. एन के महेन्द्रू के सेवानिवृत्त होने के बाद अब तक डॉ. कौशिक का कार्यभार देख रहे थे।

मेडिकल अधीक्षक के पद पर विवाद होने के बाद डॉ कौशिक को कार्यवाहक प्रिंसिपल बना दिया गया था। इससे पहले डॉ. राजीव तुली मेडिकल कॉलेज टांडा में सेवाएं प्रदान कर रहे थे। हालांकि डॉ. तुली के आदेश भी काफी पहले हो गए थे लेकिन कार्यभार अब संभाला है। स्वास्थ्य कारणों के चलते वो पदभार ग्रहण नहीं कर पाए थे।