HNN/सोलन
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने सोलन जिला के कंडाघाट में जिला प्रशासन तथा राष्ट्रीय उच्च मार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ राष्ट्रीय राजमार्ग के फोरलेन कार्य सहित अन्य विषयों पर आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने बैठक में कहा कि चंबाघाट से कैथलीघाट तक लगभग 23 किलोमीटर राष्ट्रीय राजमार्ग को फोरलेन बनाया जा रहा है।
इस कार्य पर लगभग 598 करोड़ रुपए व्यय होंगे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस कार्य को समयबद्ध पूरा किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखा जाए। डॉ. शांडिल ने कहा कि चंबाघाट से केथलीघाट तक फोरलेन में 18 पुल व 01 सुरंग निर्मित की जा रही है। उन्होंने निर्देश दिए कि कंडाघाट में फोरलेन कार्य के दृष्टिगत निर्मित की जा रही सुरंग के कार्य को भी शीघ्र पूर्ण किया जाए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सुरंग का कार्य अटल टनल की तर्ज पर किया जाए।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
उन्होंने कहा कि निर्माण करते समय पानी का छिड़काव समय-समय पर करते रहें ताकि स्थानीय निवासियों को किसी परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि आवश्यकतानुसार ग्रामीणों की सुविधा के लिए छोटे रास्तो का निर्माण भी सुनिश्चित बनाया जाए। डॉ. शांडिल ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण और निर्माणाधीन कंपनी के अधिकारियों को निर्देश दिए कि फोरलेन निर्माण कार्य में पानी से कृषि योग्य भूमि व प्राकृतिक जल स्रोतों को होने वाले नुकसान से बचाया जाए।
उन्होंने कहा कि सोलन से केथलीघाट तक लोगों की सुविधा के लिए 05 पैदल पथ भी निर्मित किए जाएंगे। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कंडाघाट में बाबा भलकू गेट के शीघ्र निर्माण के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि अधिकारी यथाशीघ्र गेट के निर्माण की सभी औपचारिकताएं पूर्ण करना सुनिश्चित बनाएं।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group