Loading...

डॉ. शांडिल 18 फरवरी को सोलन विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 17 Feb 2025 • 1 Min Read

Himachalnow / सोलन

स्वास्थ्य मंत्री वार्षिक पारितोषिक समारोह में होंगे मुख्य अतिथि

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल 18 फरवरी 2025 को सोलन विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर आ रहे हैं।

अपने प्रवास के दौरान डॉ. शांडिल प्रातः 11:30 बजे राजकीय महाविद्यालय सोलन में आयोजित वार्षिक पारितोषिक समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। यह समारोह महाविद्यालय के छात्रों और शिक्षकों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर होगा, जहां शैक्षणिक और सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा।

Related Topics: