Loading...

ड्यूटी के दौरान सड़क हादसे में आईटीबीपी के जवान की हुई मौत

By PARUL Published: 9 Jan 2024, 1:17 PM | Updated: 9 Jan 2024, 1:18 PM 1 min read

HNN/हमीरपुर

जिला हमीरपुर के नादौन में आईटीबीपी के जवान की ड्यूटी के दौरान एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। मृतक जवान दीपेश परमार पुत्र सुरजीत कुमार निवासी जजौली ग्राम पंचायत जलाड़ी तीन वर्ष पहले ही आईटीबीपी में भर्ती हुए थे और इन दिनों अरुणाचल प्रदेश में तैनात थे।

बता दें कि बीते 22 नवंबर, 2023 को ही दीपेश का विवाह हुआ था और अभी 29 दिसंबर को वह छुट्टी काटकर वापस ड्यूटी ज्वाइन करने के लिए गया था। प्राप्त जानकरी के अनुसार, दीपेश परमार रविवार को ड्यूटी के दौरान एक वाहन की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसके बाद उसे उपचार के लिए सेना अस्पताल ले जाया गया।

लेकिन उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टर ने उसे जोनल अस्पताल तेजू के लिए रेफर कर दिया। जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं जवान की मौत की सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक का माहौल है।