HNN / बद्दी
ड्रग विभाग की टीम नकली दवाएं बनाने वालों पर ताबड़तोड़ कार्यवाही कर रही है। बुधवार को विभाग की टीम ने बद्दी स्थित बाईपास रोड पर एक गोदाम में छापामारी की। इस दौरान इस गोदाम से भारी मात्रा में दवाएं और कच्चा माल बरामद हुआ। टीम ने पकड़े गए कच्चे माल और दवाओं के चार सैंपल जांच के लिए भेज दिए हैं और गोदाम को सीज कर दिया है।
जानकारी के अनुसार बद्दी के बाईपास रोड़ पर स्थित 9 कांप्लेक्स में आरोपी ने एक और गोदाम बना रखा था। यही पर वह दवाएं बनाता था। विभाग ने यहाँ से जिसमें टेल्मिसर्टन (13.14 किग्रा), कैल्शियम कार्बोनेट (17.9 किग्रा), एम्लोडिपिन और टेल्मिसर्टन (1.67 किग्रा) की बाइलेयर्ड टैबलेट और टेल्मिसर्टन (5.86 किग्रा) का मिश्रित पाउडर बरामद किया गया। उक्त सभी विस्तृत नशीले पदार्थ व अन्य सामग्री को जब्त कर परिसर को सील कर दिया गया है।
उधर, राज्य ड्रग नियंत्रक नवनीत मरवाह ने बताया कि बद्दी के बाईपास रोड़ पर एक अन्य गोदाम के बारे में आरोपियों से रिमांड के दौरान पूछताछ से पता चला। जिसके बाद टीम ने वहां पर छापेमारी की। विभाग ने पकड़ी गई दवाओं और कच्चे माल के सैंपल लिए हैं।

