HNN/बिलासपुर
जिला बिलासपुर में ड्रीम-11 फाउंडेशन हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के तहत कुश्ती में 6 पुरुष और कबड्डी के 14 खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देगी। कुश्ती के लिए चांदपुर और कबड्डी के लिए हरनोड़ा में खिलाड़ियों को आवासीय सुविधा दी जाएगी। बीसीसीआई चयन कमेटी के सदस्य और बिलासपुर क्रिकेट एसोसिएशन के महासचिव विशाल जगोता द्वारा बिलासपुर में आयोजित पत्रकार वार्ता में यह जानकारी दी गई है।
उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों के चयन के लिए 30 नवंबर को बिलासपुर में ट्रायल होंगे। उन्होंने कहा कि ट्रायल में जिन खिलाड़ियों का चयन होगा उनको फाउंडेशन की ओर से सभी प्रकार की सुविधाएं दी जाएंगी और उनके रहने और खाने की सुविधा ड्रीम-11 फाउंडेशन उठाएगी।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
उन्होंने बताया कि इसके लिए स्टाफ की नियुक्ति कर दी गई है। हरनोड़ा में 14 लड़कियों को कबड्डी का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए महिमा को कोच और सुभाष को सहायक कोच नियुक्त किया गया है। चांदपुर में 6 कुश्ती के खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। यहां विवेक ठाकुर को कोच नियुक्त किया गया है। इस प्रोजेक्ट का समन्वयक सचिन को नियुक्त किया गया है।
इसके अलावा पवन और नवजोत को प्रशिक्षक नियुक्त किया गया है। आकांक्षा फिजियो के रूप में सेवाएं देंगी। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं दी जाएंगी। उन्होंने बताया कि अभी दो खेल शामिल किए हैं। बाद में और खेल भी शामिल होंगे।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





