ढांक से गिरी वृद्ध महिला, अस्पताल में उपचार के दौरान तोड़ा दम

Woman-in-the-grip-of-debris.jpg

HNN/ चंबा

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिला में एक बुजुर्ग महिला के साथ दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया। इस दौरान बुजुर्ग महिला अनियंत्रित होकर ढांक से गिर गई और बुरी तरह से लहूलुहान हो गई। जिसके बाद उसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज चंबा पहुंचाया गया जहां पर इलाज के दौरान ही उसकी मौत हो गई। वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पोस्टमार्टम करवाया और परिजनों को सौंप दिया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शंकुतला देवी (63) पत्नी किरपा राम निवासी हरोटी घर के पास ही मौजूद थी और इस दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया जिस कारण वह अनियंत्रित होकर ढांक में जा गिरी। परिजनों और लोगों को जब इस बाबत पता चला तो वह मौके की ओर भागे तथा बुजुर्ग महिला को ढांक से बाहर निकालकर उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया परंतु महिला की जान नहीं बचाई जा सकी।