Loading...

ढाईमंजिला मकान में भड़की आग, सारा सामान जलकर राख

By PARUL Published: 13 Feb 2024, 11:32 AM | Updated: 13 Feb 2024, 11:42 AM 1 min read

HNN/कुल्लू

जिला कुल्लू के उपमंडल बंजार की ग्राम पंचायत तांदी में एक अग्निकांड पेश आया है। जहां मंदेच सेरी में एक ढाईमंजिला मकान आग की भेंट चढ़ गया। अग्निकांड में पीड़ित परिवार का सारा सामान जलकर राख हो गया है।

हालांकि गनीमत यह रही कि अग्निकांड में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दलीप सिंह पुत्र मंगत राम गांव मंदेच सेरी तहसील बंजार जिला कुल्लू किसी काम से बाजार गए हुए थे और उनकी पत्नी खेतों में काम करने गई थी। इसी दौरान दलीप सिंह के ढाईमंजिला मकान में अचानक ही आग लग गई।

अग्निकांड की खबर लगते ही ग्रामीणों ने जैसे-तैसे मकान की निचली मंजिल में रखे पशुओं को बाहर निकाला। साथ ही अग्निशमन विभाग को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही विभाग की टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाने की पूरी कोशिश की, लेकिन तब तक मकान जलकर राख हो चुका था।

हालांकि अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। वहीं तहसीलदार बंजार रमेश कुमार ने कहा कि प्रभावित परिवार को 10,000 रुपये फौरी राहत प्रदान की गई है।