Loading...

ढाई मंजिला मकान में भड़की आग, लाखों का हुआ नुकसान

PARUL • 27 May 2024 • 1 Min Read

HNN/कुल्लू

जिला कुल्लू में आनी उपमंडल की ग्राम पंचायत च्वाई में एक अग्निकांड पेश आया है। यहां धोगी में लकड़ी का ढ़ाई मंजिला सात कमरों का मकान आग की भेंट चढ़ गया। अग्निकांड में पीड़ित को लाखों का नुकसान हुआ है। फिलहाल आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

जानकारी के अनुसार, धनी राम के मकान में अचानक ही चिंगारी सुलग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और मकान जलकर राख हो गया। आग की खबर लगते ही धनीराम के पोते ने स्थानीय लोगों को बुलाया। जिसके बाद उन्होंने स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया।

सूचना मिलते ही राजस्व विभाग के पटवारी ने मौके पर पहुंचकर और घटना का जायजा लेकर नुकसान का आकलन किया। इस घटना में लाखों के नुकसान का अनुमान है। इसका आकलन किया जा रहा है। राजस्व विभाग ने पीड़ित परिवार को फौरी राहत के तौर पर 10,000 रुपये की धनराशि प्रदान की है।