ढाबा संचालक से पकड़ी अवैध देसी शराब, मामला दर्ज
HNN/सोलन
जिला सोलन में पुलिस थाना कसौली की टीम ने एक ढाबा संचालक से अवैध देसी शराब बरामद की है। पुलिस ने आरोपी ढाबा संचालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। आरोपी की पहचान पतराम निवासी चंडी जिला सोलन के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस थाना कसौली की टीम दाड़वा गांव में गश्त के लिए मौजूद थी। इसी दौरान उन्हें गुप्त सूचना मिली कि पतराम घ्याण रोड पर स्थित अपने ढाबा नजदीक चंडी में अंग्रेजी व देसी शराब अवैध तौर पर रखकर बेचने का काम करता है। पुलिस की टीम ने सूचना के आधार पर उसके ढाबे की तलाशी ली।
तलाशी के दौरान ढाबे से 10 बोतलें अवैध देसी शराब मार्का संतरा बरामद हुई। जिसके बाद उन्होंने आरोपी पतराम के खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज किया और आगामी कार्यवाही शुरू की। एसपी सोलन गौरव सिंह ने मामले की पुष्टि है।