ढाबे में काम करने वाले व्यक्ति ने महिला से किया दुष्कर्म, मामला दर्ज
HNN/ कुल्लू
जिला कुल्लू के भुंतर में ढाबे में काम करने वाले व्यक्ति द्वारा मंडी जिले की एक महिला के साथ दुष्कर्म करने का मामला संज्ञान में आया है। पीड़िता महिला ने इस बाबत पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। वहीं शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 के तहत केस दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़िता महिला ने बताया कि वह एक अस्पताल में सफाई का काम करती है। गत रोज इसके पति ने कहा कि वह एक ढाबे में काम करने जाएंगे। जिसके बाद महिला पारला भुंतर में अपने पति और बच्चों के साथ वहां गई।
इस दौरान दिन के समय जब वह रसोई में अकेली सब्जी काट रही थी तो वहां मौजूद कुक जय सिंह टिंकू ने उसके साथ दुष्कर्म किया। जिसके बाद महिला ने इस बाबत पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई। एसपी डॉ. कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने मामले की पुष्टि की है।