ढाबे से अवैध देसी शराब की 16 बोतलें बरामद, मामला दर्ज
HNN/ नाहन
जिला सिरमौर की पुलिस थाना काला अंब की टीम ने सलानी पुल के पास ढाबे से अवैध शराब की 16 बोतलें बरामद की है। आरोपी की पहचान विनोद कुमार पुत्र लाल सिंह निवासी गांव सलानी डाकघर सैनवाला तहसील नाहन जिला सिरमौर के रूप में हुई है।
जानकारी के मुताबिक, पुलिस थाना कालाअंब की टीम गश्त पर मौजूद थी। इस दौरान पुलिस को सूचना मिली कि सलानी पुल के पास एक ढाबा संचालक अपने ढाबे में अवैध शराब का धंधा करता है। सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम ने ढाबे में दबिश दी।
इस दौरान ढाबे के अंदर से अवैध देसी शराब की 16 बोतलें बरामद हुई। लिहाजा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की पुष्टि एसएसपी सिरमौर रमन कुमार मीणा ने की है।
