Loading...

तकनीकी खराबी होने के कारण पीछे की ओर लुढ़कने लगा ट्रक, पैरामीटर से टकराकर…

PARUL • 18 Nov 2023 • 1 Min Read

HNN/कांगड़ा

जिला कांगड़ा में मटौर-शिमला एनएच 88 पर पुराना कांगड़ा श्राद बढ़ मंदिर के पास बीती रात एक बड़ा हादसा होने से टल गया। जब एक ट्रक तकनीकी खराबी होने के कारण ट्रक पीछे की ओर लुढ़कने लगा। गनीमत रही कि हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।

जानकारी के मुताबिक, 20-25 श्रद्धालु से भरा ट्रक यूपी के सहारनपुर से श्रद्धालुओं को लेकर देर रात करीब 12 बजे कांगड़ा की ओर आ रहा था। इसी दौरान पुराना कांगड़ा श्राद बढ़ मंदिर के पास पहुंचने पर ट्रक में तकनीकी खराब हो गई और ट्रक चढ़ाई होने के कारण से पीछे की ओर चलने लगा।

तभी ट्रक पहाड़ी के साथ लगते पैरामीटर से टकरा गया और वहीं रुक गया, जिससे कि एक बड़ा हादसा होने से टल गया।