Loading...

तलाशी लेते समय हरियाणा के युवक से बरामद हुआ चिट्टा, गिरफ्तार

PARUL • 11 Sep 2023 • 1 Min Read

HNN/कुल्लू

जिला कुल्लू में पुलिस ने हरियाणा के युवक को चिट्टे सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने युवक से तलाशी के दौरान 23 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है। आरोपी की पहचान 34 वर्षीय वजीर पुत्र संतलाल निवासी सोनीपत, हरियाणा के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस की टीम रामशिला-भेखली रोड़ पर गश्त के लिए तैनात थी। जिस दौरान उन्होंने आरोपी की गाड़ी को शक के आधार पर तलाशी के लिए रोका। जब पुलिस ने आरोपी की गाड़ी (HR -42G-6754) की तलाशी तो युवक से 23 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया और उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया।

मामले की पुष्टि साक्षी वर्मा एसपी कुल्लू के द्वारा की गई। उन्होंने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। आरोपी को जल्द ही कोर्ट में पेश किया जाएगा ताकि उसे पुलिस रिमांड पर लिया जा सके। उन्होंने यह भी बताया कि पुलिस द्वारा हर पहलू को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच की जाएगी।