ताजा बर्फबारी से खिले बागवानों के चेहरे, सेब की अच्छी पैदावार…
HNN/ शिमला
हिमाचल प्रदेश में ताजा हिमपात के बाद प्रदेश की पहाड़ियां बर्फ से ढक गई है। इसके अलावा प्रदेश में 3 महीने बाद बारिश भी हुई जिससे किसानों ने राहत की सांस ली है। बता दें कि बीते 3 माह से प्रदेश में न तो अच्छी बारिश हो रही थी और ना ही बर्फबारी।
किसान और बागवान काफी लंबे समय से बारिश और बर्फबारी के इंतजार में बैठे थे। इसी बीच पहाड़ों पर ताजा हिमपात हुआ जिससे फसलों को भी संजीवनी मिली है। खास तौर पर ताजा बर्फबारी से बागवानों के चेहरे खिल गए हैं।
जिला शिमला के ऊपरी क्षेत्रों के बागवानों को उम्मीद है कि अच्छी बर्फबारी के बाद सेब की अच्छी पैदावार होगी। क्योंकि लंबे अरसे से बारिश-बर्फबारी नहीं हुई थी जिससे जमीन में पर्याप्त नमी भी नहीं थी। ऐसे में ताज़ा बर्फबारी के बाद अब सेब की फसल को संजीवनी मिल गई है।