लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

अतिरिक्त उपायुक्त ने जातीय भेदभाव और दिव्यांग संरक्षण पर गठित समितियों की ली बैठकें

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन | 26 सितंबर 2025 at 12:30 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

ऊना में अतिरिक्त उपायुक्त महेन्द्र पाल गुर्जर ने गुरुवार को दो अहम बैठकों की अध्यक्षता की। जातीय भेदभाव रोकने और दिव्यांगजनों के विधिक संरक्षण पर बने कानूनों के पालन की गहन समीक्षा की गई।

ऊना/वीरेंद्र बन्याल

एससी-एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम की समीक्षा
अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि 31 अगस्त 2025 तक जिले में कुल 67 मामले दर्ज हैं। इनमें से 52 मामले न्यायालय में विचाराधीन हैं, 4 मामलों का निपटारा हो चुका है और 7 में पुलिस जांच जारी है। उन्होंने कहा कि पीड़ितों को समय पर राहत राशि और कानूनी संरक्षण दिलाना प्राथमिकता होनी चाहिए। इस अधिनियम के अंतर्गत पीड़ितों को एक लाख से लेकर 8.25 लाख रुपये तक की राहत राशि चरणबद्ध तरीके से उपलब्ध करवाई जाती है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

राष्ट्रीय न्यास अधिनियम पर चर्चा
दूसरी बैठक राष्ट्रीय न्यास अधिनियम, 1999 के अंतर्गत हुई। इसमें ऑटिज्म, सेरेब्रल पाल्सी, मानसिक मंदता और बहु-दिव्यांगता से प्रभावित व्यक्तियों के लिए विधिक संरक्षक नियुक्त करने की प्रक्रिया की समीक्षा की गई। अब तक ऊना जिले में 113 स्थायी विधिक संरक्षक नियुक्त किए जा चुके हैं।

अधिकारीयों को दिए निर्देश
अतिरिक्त उपायुक्त ने अधिकारियों से कहा कि दोनों अधिनियमों का पालन सुनिश्चित करें और पीड़ितों को न्याय व दिव्यांगजनों को विधिक संरक्षण देने में कोई ढिलाई न बरतें।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]