HNN/हमीरपुर
जिला हमीरपुर के नादौन क्षेत्र के तहत आने वाले तयोंगली नाला से एक बाइक चालक का शव बरामद हुआ है। मृतक की पहचान सोहन सिंह पुत्र निरंजन सिंह निवासी नवांशहर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि हादसा तीन दिन पहले हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोहन सिंह राजमिस्त्री का काम करता था और काफी समय से ग्वाल पत्थर में परिवार सहित रहता था। इसी दौरान वह 2 दिसंबर को बाइक (PB 43B 5384) पर सवार होकर गलोड क्षेत्र में अपने दोस्त के घर गया था। 3 दिसंबर की सुबह जब वह वापिस आ रहा था तो उसकी बाइक स्किड हो गई और नाले में जा गिरी।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को नाले से बाहर निकाला। बताया जा रहा है कि शव नाले के अंदर एक पत्थर के पिछली ओर फंसा हुआ था। जिसके बाद उन्होंने शव को पोस्टमार्टम के लिए असप्ताल भिजवाया। साथ ही मामले की जांच शुरू की।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group
