Loading...

तीन दुकानों में चोरी, पुलिस जांच में जुटी

NEHA • 17 Sep 2024 • 1 Min Read

HNN/ऊना

ऊना शहर में रविवार देर रात तीन दुकानों में चोरी हो गई। आरोपियों ने शटर तोड़कर नकदी चोरी की। हालांकि दुकानों में अधिक नकदी नहीं थी, इसलिए चोरी की रकम ज्यादा नहीं थी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

चोरी की वारदात ऊना-अंब सड़क के किनारे स्थित तीन दुकानों में हुई। आरोपियों ने ऑटोमोबाइल, ई-रिक्शा और स्कूटी मेकेनिक की दुकानों के शटर तोड़े। दुकानदारों ने कहा कि गल्लों में अधिक नकदी नहीं थी।

पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने कहा कि मामले में दुकानदारों ने शिकायत दर्ज नहीं करवाई है, फिर भी पुलिस अपने स्तर पर मामले की जांच कर रही है। पुलिस की टीमें 24 घंटे गश्त पर तैनात हैं।