तीन मंजिला मकान में लगी आग, पीड़ित को लाखों का नुक्सान

By Ankita Published: 25 Oct 2023, 12:13 PM | Updated: 25 Oct 2023, 12:13 PM 1 min read

HNN/ शिमला

राजधानी शिमला के रामपुर बुशहर में उपतहसील सराहन के अंतर्गत शाहधार पंचायत के रंगोरी गांव में एक तीन मंजिला मकान आग की भेंट चढ़ गया। हालाँकि आग किन कारणों से लगी थी इसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है। इस अग्निकांड में पीड़ित ओछु राम पुत्र फिंडू राम को सात लाख रुपए का नुक्सान हुआ है। वहीँ पुलिस ने घटना के संदर्भ में केस दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, तीन मंजिला मकान में अचानक ही चिंगारी सुलग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और डेढ़ मंजिल मकान को अपनी चपेट में ले लिया। वहीं सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई।

प्रभावित को एसडीएम निशांत तोमर के निर्देश पर प्रशासन की ओर से 10 हजार की फौरी राहत प्रदान की गई है। हालाँकि गनीमत यह रही कि हादसे में किसी तरह का कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ है।