Loading...

तीन मंजिला स्लेटपोश कच्चा मकान ढहा, बुजुर्ग दंपति जख्मी, 7 बकरियों की मौत

Ankita • 14 Aug 2024 • 1 Min Read

HNN/ बिलासपुर

जिला बिलासपुर के उपमंडल घुमारवीं की कुमझवाड़ पंचायत के पलेला गांव में एक हादसा पेश आया है, यहां तीन मंजिला स्लेट पोश कच्चा मकान ढहने से बुजुर्ग दंपत्ति घायल हो गए। इसके अलावा 7 बकरियों की मौत हो गई है। दोनों घायलों को अस्पताल में उपचार दिया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक, मंगलवार रात को तोता राम और उनकी पत्नी बर्फी देवी अपने कच्चे मकान की तीसरी मंजिल स्थित रसोई में मौजूद थे। इस दौरान चानक मकान अंदर से ढह गया।

इसी बीच घर में मौजूद बुजुर्ग पति-पत्नी मलबे में दब गए। गनीमत रही कि ग्रामीणों ने उन्हें समय रहते मलबे से बाहर निकाल लिया। घटना के बाद उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल बिलासपुर के जाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। वहीं प्रशासन द्वारा मौके का निरीक्षण किया जा चुका है।

Related Topics: