लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

तीन युवकों से बरामद हुई चिट्टे की बड़ी खेप, गिरफ्तार

PARUL | 2 सितंबर 2023 at 4:55 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/शिमला

राजधानी शिमला में पुलिस ने चिड़गांव बाजार नामक इलाके से 26.39 ग्राम चिट्टा सहित के तीन आरोपियों को गिफ्तार किया है। तीनों आरोपियों को चिट्टे के व्यापर में संलिप्त थे। आरोपियों की पहचान श्याम लाल, रिंकु, सुरेंद्र सिंह निवासी चिड़गांव के रूप में हुई है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार करके मामला दर्ज कर लिया है।

बताया जा रहा है कि पुलिस को सुचना मिली थी कि श्याम लाल चिट्टे के व्यापार में संलिप्त है। जिसके बाद पुलिस ने मंगलवार की रात को करीब 9 बजे श्याम लाल के घर पर दबिश की और श्याम लाल सहित दो अन्य युवकों से 26.39 ग्राम चिट्टा और 26,930 रुपए नकद भी बरामद किए। जिसके बाद तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

चमन लाल डीएसपी रोहड़ू ने बताया कि चिट्टा के व्यापारियों को पकड़ने के लिए पुलिस टीम ने मुहिम चलाई हुई है। इसके तहत लगातार कार्यवाही की जा रही है। उन्होंने बताया कि तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद रिमांड पर लिया जाएगा। साथ ही चिट्टा की सप्लाई में उनके साथ और कौन-कौन संलिप्त है, इसको लेकर पूछताछ की जाएगी।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]