Loading...

तीन वाहनों की आपस में हुई जोरदार टक्कर, 3 पर्यटक जख्मी

Ankita • 30 May 2024 • 1 Min Read

HNN/ कुल्लू

जिला कुल्लू में मनाली-लेह नेशनल हाईवे पर नेहरूकुंड के समीप तीन वाहन आपस में टकरा गए। इस घटना में 3 पर्यटक जख्मी हुए है। वाहनों की टक्कर का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वहीं पुलिस ने घटना के संदर्भ में मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, नेहरूकुंड में टेंपो ट्रैवलर, गुड्स कैरियर और एक अन्य वाहन आपस में टकरा गए। हादसे में तीन पर्यटकों को हल्की चोटें आई हैं। टक्कर होने से वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए हैं।

हालाँकि गनीमत यह रही कि हादसे में किसी तरह का कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई थी। डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।