Loading...

तेंदुए की दस्तक से क्षेत्र में फैला दहशत का माहौल, वन विभाग ने….

Ankita • 9 Mar 2023 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

हिमाचल की राजधानी शिमला में तेंदुआ ने दस्तक दी है। चहलकदमी करता हुआ तेंदुआ सीसीटीवी कमरे में कैद हुआ है, जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। क्षेत्र के लोगों ने इस बाबत वन विभाग को सूचित किया। तेंदुए की दस्तक से क्षेत्र के लोगों ने जल्द ही तेंदुए को पकड़ने की गुहार लगाई है।

बता दें मामला राजधानी शिमला के झंझीड़ी का है, यहां रहने वाले विशाल ने तेंदुए को बेखौफ घूमता हुआ देखा है। तेंदुए की दस्तक से लोगों का उनके घरों से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया है। हालांकि तेंदुए ने अभी तक क्षेत्र के किसी भी व्यक्ति पर हमला नहीं किया है, ना ही किसी पालतू जानवर को अपना शिकार बनाया है।

उधर, वन विभाग की टीम ने कहा कि तेंदुए की धरपकड़ के लिए क्षेत्र में जल्द ही पिंजरा स्थापित किया जाएगा। उन्होंने लोगों को रात के समय घरों से अकेले बाहर ना निकलने की हिदायत दी है।