तेंदुए की दस्तक से क्षेत्र में फैला दहशत का माहौल, वन विभाग ने स्थापित किए पिंजरे
HNN/ शिमला
राजधानी शिमला के रामपुर शहर में एक बार फिर तेंदुआ देखा गया है। चहलकदमी करता हुआ तेंदुआ सीसीटीवी कमरे में कैद हुआ है, जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। क्षेत्र के लोगों ने इस बाबत वन विभाग को सूचित किया। सूचना मिलते ही वन विभाग ने क्षेत्र में दो पिंजरे स्थापित किए हैं। तेंदुए की दस्तक से क्षेत्र के लोगों ने जल्द ही तेंदुए को पकड़ने की गुहार लगाई है।
बता दे मामला रामपुर शहर से सटी लोक निर्माण विभाग की कॉलोनी का है। यहां लोक निर्माण विभाग की कॉलोनी में तेंदुए को घूमते हुए देखा गया। स्थानीय निवासी अनूप कुमार और वार्ड नंबर आठ में साहिल के घर के बाहर भी तेंदुआ स्पॉट हुआ है। तेंदुए की दहशत से लोगों का उनके घरों से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया है।
हालांकि तेंदुए ने अभी तक क्षेत्र के किसी भी व्यक्ति पर हमला नहीं किया है, ना ही किसी पालतू जानवर को अपना शिकार बनाया है। उधर, वनरक्षक ललित भारती ने बताया कि तेंदुए की धरपकड़ के लिए क्षेत्र में 2 सीसीटीवी तैनात किए गए हैं जिससे तेंदुए को पकड़ने में सहायता मिलेंगी। उन्होंने बताया कि रात के समय घरों से अकेले बाहर ना निकले।