लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

तेंदुए की दहशत से फिर सहमे लोग, अब 20 वर्षीय युवक पर किया हमला

SAPNA THAKUR | 2 अगस्त 2022 at 3:36 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में लोगों को तेंदुए के आतंक से निजात नहीं मिल पाई है। बीते वर्ष दिवाली की रात को एक मासूम बच्चे को तेंदुआ उठा ले गया था जिसका शव क्षत-विक्षत हालत में जंगल से बरामद हुआ था। इसके बाद से ही तेंदुआ यहां आए दिन लोगों पर हमला कर उन्हें लहूलुहान कर रहा हैं। हालांकि, वन विभाग की टीम द्वारा एक तेंदुए को पकड़कर पिंजरे में कैद भी किया गया था जिसके बाद लोगों ने कुछ हद तक राहत की सांस ली थी।

परंतु इन दिनों फिर जिला के लोग तेंदुए की मौजूदगी से सहम गए हैं। बता दें कि जिला शिमला के कोटखाई के देवरी खनेटी में तेंदुए ने एक 20 वर्षीय युवक पर हमला कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार 20 वर्षीय युवक मनीष पर तेंदुए ने हमला कर उसे घायल कर दिया। तेंदुए के हमले से घायल युवक ने जब चीखना-चिल्लाना शुरू किया तो लोग भी मौके पर आ गए जिसके बाद तेंदुआ वहां से भाग गया। तेंदुए के हमले से युवक की पीठ और बाजुओं पर गहरे जख्म हुए हैं।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

उधर, राजधानी टुटू के साथ लगते जतोग कैंट में भी तेंदुए की चहल कदमी से लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। यहां सीसीटीवी कैमरे में तेंदुआ दिखाई दिया है जोकि कुत्ते का शिकार करने पहुंचा था। उधर, लोगों ने वन विभाग से आग्रह करते हुए कहा कि इन तेंदुए को पिंजरे में कैद किया जाए ताकि उन्हें इसके आतंक से निजात मिल सके।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]