लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

तेंदुए ने 28 भेड़-बकरियों को बनाया शिकार…

SAPNA THAKUR | 28 मई 2022 at 1:57 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ शिमला

रोहड़ू उपमंडल के तहत चांशल घाटी के साथ लगते लांबा थाच जंगल में तेंदुए ने 28 भेड़-बकरियों को मौत के घाट उतार डाला। यह भेड़-बकरियां खरशाली पंचायत के प्रेम सिंह, संजीव कुमार, दीवान चंद, ज्ञान चंद, जय कृष्ण, त्रिलोक सिंह, सुरेश कुमार और शिशन लाल की थी, जिससे उन्हें भारी नुक्सान हुआ है।

वहीँ, भेड़ पालकों ने प्रशासन से उन्हें उचित मुआवजा देने की गुहार लगाई है। जानकारी अनुसार भेड़-बकरियों का यह झुंड लांबा थाच जंगल में मौजूद था। इसी दौरान आधी रात को एक मादा तेंदुआ अपने शावकों के साथ वहां आ धमकी।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

इस दौरान मादा तेंदुए ने उन पर हमला कर दिया जिससे भेड़ बकरियां इधर-उधर भागने लगी। मादा तेंदुए ने तकरीबन 28 भेड़-बकरियों को मार डाला जबकि दर्जनों घायल हुई है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]