तेजधार हथियार से नेपाली मूल के व्यक्ति की हत्या, आरोपी फरार
HNN/शिमला
राजधानी शिमला के रोहडू में नेपाली मूल के व्यक्ति की हत्या से इलाके में सनसनी फ़ैल गई है। वहीं वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच कर शुरू कर दी है। मृतक कमल उत्तराखंड का रहने वाला बताया जा रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, कमल दिला राम ग्राम अस्तानी (थाना रोहडू) के बगीचे में काम करता था। बीती शाम कमल और अन्य व्यक्ति बगीचे में काम कर रहे थे। इसी दौरान उसका नेपाली मूल के व्यक्ति के साथ झगड़ा हो गया। झगड़ा इतना बढ़ गया कि नेपाली व्यक्ति ने कमल पर तेजधार हथियार से हमला किया, जिससे कमल की मौत हो गई।
वहीं हत्या के बाद आरोपी फरार हो गया। डीएसपी रोहडू रविंद्र नेगी ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस टीम मौके पर मामले की जांच कर रही हैं। पुलिस थाना में सूचना पहुंचते ही पुलिस ने भी नाकाबंदी कर दी है। साथ ही धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।