तेज़धार हथियार से की 27 वर्षीय महिला की हत्या, जांच में जुटी पुलिस
HNN/ऊना
जिला ऊना के पुलिस थाना सदर के अंर्तगत आने वाले बसाल गांव से एक हत्या का मामला सामने आया है। जहां एक 27 वर्षीय महिला की तेज़धार हथियार से हत्या कर दी गई है। मृतका की पहचान 27 वर्षीय रीना निवासी जलग्रां तहसील व जिला ऊना के रूप में हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार, रीना बसाल गांव में एक बैग बनाने वाली फैक्टरी में काम करती थी। जिसके चलते वह एक किराए के मकान में रहती थी। रीना के मालिक पंजाब के रूपनगर में रहते हैं। तो वहीं मकान मालिक का भाई राम आसरा का मकान भी साथ में ही है। सुबह जब राम आसरा टहलते हुए अपने भाई के मकान के पास पहुंचा तो उसने रीना को आवाज लगाई लेकिन कोई जवाब नहीं आया।
तो उन्होंने कमरे में जाकर देखा। जहां उन्हें रीना का शव खून से लथपथ हालत में मिला। जिसके बाद उन्होंने तुरंत ही घटना की सुचना गांव के प्रधान और पुलिस को दी। पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और मामला दर्ज करके जांच शरू कर दी। मामले की पुष्टि अर्जित सेन ठाकुर पुलिस अधीक्षक ऊना द्वारा की गई है।
उन्होंने बताया कि महिला के गले पर तेजधार हथियार से हमला किया गया हैं। मकान मालिक और मृतका के एक रिश्तेदार को इस वारदात की जानकारी देकर बुलाया गया है। जल्द इस मामले से पर्दा उठाया जाएगा।