देश में कोरोना के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी ने एक बार फिर से लोगों की चिंता बढ़ा दी है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार देश में सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 1,28,690 हो गई है जो कि कल की तुलना में तीन हजार अधिक है।
वहीं बीते 24 घंटों में कोरोना के 18,257 नए मामले सामने आए हैं और इस दौरान 42 मरीजों की जान चली गई। महामारी की शुरुआत से लेकर अब तक कुल 52,5,428 लोगों की मौत हुई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा लोगों को हिदायत दी गई है कि वह मास्क पहने और कोविड-19 गाइडलाइंस का पालन करें।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





