तेज रफ़्तार ट्रक ने बाइक सवार दंपति को कुचला, 70 वर्षीय पत्नी की मौत, पति घायल
HNN/ हमीरपुर
जिला हमीरपुर थाना के अंतर्गत नादौन-हमीरपुर एनएच पर एक ट्रक ने पति-पत्नी को कुचल दिया। हादसे में वृद्ध महिला की मौत हो गई है। जबकि बुजुर्ग व्यक्ति घायल हुआ है। मृतक महिला की पहचान विमला देवी 70 वर्ष व घायल पति प्रेमचंद 75 वर्ष के रूप में हुई है। घायल को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया है। वहीं पुलिस ने घटना के संदर्भ में मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, दोनों वृद्ध दंपति (HP 22A 0836) बाइक पर सवार होकर अपने भूंपल गांव से भड़ोली में अपनी बेटी से मिलने जा रहे थे। इसी दौरान जलाड़ी गांव के समीप एक मोड़ पर ट्रक (HP 23B 6061) ने पति-पत्नी को कुचल दिया। स्थानीय लोगों द्वारा दोनों को नादौन अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने वृद्ध महिला को मृत घोषित कर दिया जबकि पति को गंभीर हालत में हमीरपुर अस्पताल रैफर किया गया है। पुलिस मामले की जाँच कर रही है।