Loading...

तेज रफ्तार कार ने पिकअप को मारी टक्कर, सड़क हादसे में तीन लोग घायल

By हिमांचलनाउ डेस्क नाहन Published: 12 Mar 2026, 7:27 PM | Updated: 12 Mar 2026, 7:27 PM 1 min read

सिरमौर जिले के काला आंब क्षेत्र में कार और पिकअप की टक्कर में तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सिरमौर/काला आंब

गलत दिशा में आई कार से हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार राजेंद्र कुमार निवासी गांव जोगीबन डाकघर शम्भुवाला तहसील नाहन पिकअप वाहन की कंडक्टर सीट पर बैठे थे, जबकि वाहन को विकास पुत्र माया राम निवासी रुखड़ी डाकघर शम्भुवाला चला रहा था। जब वाहन ढांकावाला के पास AJ Infrastructure Pvt. Ltd. कंपनी के गेट के नजदीक पहुंचा तो नाहन की ओर से आ रही कार नंबर CH01AX-5509 ने तेज रफ्तार और गलत दिशा में आकर जोरदार टक्कर मार दी।

तीन लोग घायल

टक्कर के कारण पिकअप वाहन में सवार चालक सहित तीन लोगों को चोटें आई हैं।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

पुलिस के अनुसार दुर्घटना कार चालक जसविंद्र सिंह निवासी सेक्टर-52 मोहाली (चंडीगढ़) की तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के कारण हुई। इस संबंध में पुलिस थाना काला आंब में धारा 281 और 125(a) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच जारी है।