Loading...

तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, सड़क हादसे में तीन लोग घायल

By हिमांचलनाउ डेस्क नाहन Published: 12 Mar 2026, 6:43 PM | Updated: 12 Mar 2026, 6:43 PM 1 min read

तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के कारण हुए सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है।

सिरमौर/माजरा

तेज रफ्तार कार की टक्कर से हुआ हादसा

पुलिस थाना माजरा क्षेत्र में सड़क दुर्घटना का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार एक कार नंबर UP16BU-0399 पांवटा साहिब से नाहन की ओर जा रही थी, जिसे सचिन चौधरी निवासी तेलियो नगला, तहसील अनुपशहर जिला बुलंदशहर (उत्तर प्रदेश) चला रहा था। आरोप है कि चालक ने तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाते हुए गलत दिशा में जाकर सामने से मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।

हादसे में तीन लोग घायल

टक्कर लगने से मोटरसाइकिल पर सवार लेखराज पुत्र शिवराम निवासी गांव सैंज तहसील संगड़ाह, संजीव पुत्र दुर्गा सिंह निवासी शिवपुर तहसील पांवटा साहिब तथा आयुष पुत्र लेखराज निवासी सैंज तहसील संगड़ाह घायल हो गए।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

इस संबंध में पुलिस थाना माजरा में धारा 281 और 125(a) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।