तेज रफ्तार कार ने राह चलती युवती को मारी टक्कर, घायल
HNN/ शिमला
राजधानी शिमला में एक सड़क हादसा पेश आया है, यहां एक तेज रफ्तार कार ने राह चलती युवती को टक्कर मार दी। हादसे में युवती को काफी चोटे आई है। हालांकि गनीमत यह रही कि हादसे में कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ। आस-पास मौजूद लोगों द्वारा घायल युवती को आईजीएमसी शिमला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, युवती शिमला के लोअर समरहिल में सड़क किनारे चल रही थी। इसी दौरान एचपी नंबर की एक तेज रफ्तार गाड़ी ने उसे टक्कर मार दी। गाड़ी की रफ्तार इतनी तेज थी कि वह युवती को टक्कर मारते हुए सड़क किनारे एक मोमोज स्टॉल में जा घुसी। हादसे में युवती को सिर और कोहनी में चोटे आई हैं।
बता दे गाड़ी में चार युवक सवार थे। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से गाड़ी जब्त कर ली है और पुलिस चारों युवकों से मामले की पूछताछ कर रही है।