लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

तेज रफ्तार कार ने स्कूटी को मारी जोरदार टक्कर, 2 युवकों की मौत

Ankita | 28 नवंबर 2023 at 12:36 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ कांगड़ा

हिमाचल में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे है। वाहन चालकों की लापरवाही के वजह से प्रदेश में आए दिन कई दर्दनाक सड़क से पेश आ रहे हैं। मामला जिला कांगड़ा के पुलिस थाना ज्वाली के तहत 32 मील-रानीताल रोड का है, यहां एक तेज रफ्तार वाहन ने स्कूटी सवार दो लोगों को जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई है। मृतकों की पहचान अनिल (26) व मोहित (21) निवासी रैत के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। साथ ही घटना के संदर्भ में मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

जानकारी के मुताबिक, अनिल और मोहित स्कूटी पर सवार होकर कहीं जा रहे थे। इस दौरान रानीताल रोड पर 32 मील की ओर जा रही कार ने एक स्कूटी व दूसरी कार को टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद कार नाले में गिर गई।

घटना में स्कूटी सवार एक युवक पर ही मौत हो गई जबकि दूसरे घायल स्कूटी सवार को स्थानीय लोगों द्वारा शाहपुर अस्पताल पहुँचाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी भी जान चली गई। एसपी नूरपुर अशोक रत्न ने मामले की पुष्टि की है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]