Loading...

तेज रफ्तार गाड़ी ने छात्र को मारी टक्कर, हालत गंभीर

Ankita • 5 Feb 2023 • 1 Min Read

HNN/ कुल्लू

जिला कुल्लू के बाशिंग स्थित एचआरटीसी वर्कशॉप के पास एक सड़क हादसा पेश आया है, यहां तेज रफ्तार स्कॉर्पियो गाड़ी ने एक छात्र को टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हुआ है। स्थानीय लोगों ने घायल छात्र को अस्पताल में भर्ती करवाया है। पुलिस ने चालक के खिलाफ लापरवाही का केस दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, छात्र सड़क के किनारे पैदल जा रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो गाड़ी (HP-58-8486) ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह नीचे गिर गया और घायल हो गया। घायल अवस्था में छात्र को क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज नेरचौक रेफर किया है।

मामले की पुष्टि एएसपी कुल्लू आशीष शर्मा ने है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने चालक की गाड़ी को भी जब्त कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।