Loading...

तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से पटवारी की मौत, मौके से फरार हुआ चालक

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन 19 Mar 2026 Edited 19 Mar 1 min read

धौलाकुआं में सड़क किनारे खड़ी कार के पास खड़े पटवारी को ट्रक ने मारी टक्कर, मौके पर मौत ,धौलाकुआं में एक दर्दनाक सड़क हादसे में पटवारी विरेन्द्र सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से टक्कर मारकर उन्हें कुचल दिया और चालक वाहन लेकर फरार हो गया।

सिरमौर/माजरा-धौलाकुआं

कार की डिग्गी में सामान रखते समय हुआ हादसा

प्राप्त जानकारी के अनुसार पटवारी विरेन्द्र सिंह, निवासी गांव भजौन तहसील कमरऊ, धौलाकुआं में पटवार खाने के सामने अपनी कार सड़क किनारे खड़ी कर डिग्गी में सामान रख रहे थे। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी कार को टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार घूम गई और विरेन्द्र सिंह सड़क पर गिर पड़े। हादसे में उनका शरीर बुरी तरह कुचल गया और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

ट्रक चालक फरार, पुलिस ने दर्ज किया मामला

घटना के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।जांच के दौरान ट्रक का नंबर PB 02CC-9921 सामने आया है। पुलिस ने आरोपी चालक की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई तेज कर दी है

Related Topics: