तेज रफ्तार ट्रक ने युवक को मारी टक्कर, गाड़ी भी क्षतिग्रस्त…
HNN/ मंडी
मंडी स्थित पुलिस थाना धनोटू में एक तेज रफ्तार ट्रक ने युवक को टक्कर मार दी जिससे वह घायल हो गया। इतना ही नहीं ट्रक की टक्कर से गाडी भी क्षतिग्रस्त हुई है। वहीँ, जितेंद्र भारद्वाज (23 वर्ष) पुत्र रूपलाल शर्मा निवासी गांव नेरी डाकघर चांबी ने इस बाबत पुलिस थाना में बयान दर्ज करवाया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने धारा 279, 337 भारतीय दंड संहिता व 187 एमवी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।
जानकारी अनुसार जितेंद्र भारद्वाज और उसका दोस्त चंडीगढ़ मनाली एनएच स्थित धनोटू चौक पर आशियाना रेस्टोरेंट व बार के सामने खड़े थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार ट्रक (HP 64A-3027) ने सड़क किनारे खड़ी कार (PB 01B- 2832) को टक्कर मार दी। जिसके बाद ट्रक ने जितेंद्र भारद्वाज के दोस्त को भी चपेट में ले लिया जिससे वह घायल हो गया। वहीं गाड़ी और युवक को टक्कर मारने के बाद से ट्रक चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया है।