तेज रफ्तार ट्रक बस को टक्कर मारने के बाद सड़क पर पलटा, 2 जख्मी

By Ankita March 16, 2023 1 min read

HNN/ ऊना

जिला ऊना के गगरेट बाजार में सीनियर सैकेंडरी स्कूल के सामने एक तेज रफ्तार ट्रक बस को टक्कर मारने के बाद सड़क पर ही पलट गया। हादसे में ट्रक व बस के चालकों को हल्की चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों द्वारा दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

ट्रक चालक की पहचान सरवण गिरी पुत्र पूर्ण गिरी निवासी रजाणा सूरतगढ़ जिला गंगानगर और बस चालक की पहचान श्याम मुहम्मद पुत्र शाद मुहम्मद निवासी संघनेई के रूप में हुई है। वहीं पुलिस ने घटना के संदर्भ में मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

जानकरी के मुताबिक, एक टाइल्स से भरा ट्रक होशियारपुर रोड की तरफ से तेज गति से आया, जिसकी गगरेट से अम्ब की तरफ जा रही निजी बस से जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में ट्रक व बस के चालकों को हल्की चोटें आई हैं, जिन्हें उपचार के लिए गगरेट सिविल अस्पताल लाया गया है।

बता दें हादसे में बस सहित एक मोटरसाइकिल व स्कूटी भी क्षतिग्रस्त हुए हैं। इस हादसे में विद्युत बोर्ड के करीब 7 खंभे क्षतिग्रस्त हुए हैं, जिससे 3 लाख का नुक्सान हुआ है। मामले की पुष्टि थाना प्रभारी गगरेट सुरिंदर राणा ने की है।