तेज रफ्तार ट्राले ने बाइक को मारी टक्कर, चालक की मौत
HNN/हमीरपुर
जिला हमीरपुर में भोटा के तहत एक सड़क हादसा पेश आया है। यहां एक ट्राले और बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने ट्राला चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान भूपेंद्र सिंह (35) पुत्र कमलेश चंद, गांव गारा, डाकघर रोपा के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, भूपेंद्र सिंह अल्ट्राटेक कंपनी बिलासपुर में नौकरी करता था। वह बाइक पर सवार होकर बिलासपुर से अपने घर जा रहा था। इस दौरान जब वह ठमाणी के पास पहुंचा तो शिमला हमीरपुर हाईवे पर तेज रफ्तार से आ रहे ट्राले के साथ बाइक की टक्कर हो गई।
हादसे में बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। साथ ही मामला दर्ज कर जाँच शुरू की। भोटा पुलिस सहायता कक्ष के प्रभारी राजेश कुमार ने मामले की पुष्टि की है।