HNN/ ऊना
जिला ऊना में एक सड़क हादसा पेश आया है, यहां एक तेज रफ्तार बाइक चालक ने सड़क किनारे चल रहे एक व्यक्ति को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चालक समेत अन्य व्यक्ति भी घायल हुआ है, जिन्हें आस-पास मौजूद लोगों द्वारा अस्पताल ले जाया गया है। वहीं पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, मेहर निवासी झलेड़ा सड़क किनारे खड़ा था। इस दौरान झलेड़ा से ऊना की ओर जा रहे तेज रफ़्तार बाइक चालक विवेक निवासी कुठारबीत ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों को काफी चोटे आई है। घटना के बाद आस-पास मौजूद लोगों द्वारा उन्हें उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया गया।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
चिकित्सकों द्वारा इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और दोनों के बयान दर्ज किए। मामले की पुष्टि एसपी अर्जित सेन ठाकुर ने की है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group
