तेज रफ्तार स्कूटी ने राहगीर को मारी टक्कर, दोनों गंभीर रूप से घायल

By PARUL Published: 10 Dec 2023, 5:56 PM | Updated: 10 Dec 2023, 5:56 PM 1 min read

HNN/हमीरपुर

जिला हमीरपुर में पुलिस थाना सुजानपुर के अंतर्गत बाजार में एक सड़क हादसा पेश आया है। जहां तेज रफ्तार स्कूटी सवार ने राह चलते युवक को टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार दो युवक और राहगीर युवक घायल हुए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पैदल चल रहे घायल युवक की पहचान राजिंद्र निवासी तहसील खुडियां जिला कांगड़ा और स्कूटी चालक की पहचान रोहित निवासी आलमपुर जिला कांगड़ा के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुजानपुर में पंजाब नेशनल बैंक मार्ग के नजदीक सिविल अस्पताल के पास स्कूटी सवार ने पैदल चल रहे युवक को टक्कर मार दी। हादसे में राहगीर और दोनों स्कूटी सवार घायल हो गए। जिसके बाद तीनों घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में पहुंचाया गया।

जहां पर प्राथमिक उपचार देने के बाद डॉक्टर ने राजिंद्र और रोहित की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जबकि तीसरे युवक को मामूली चोटें आई हैं। जिसका उपचार सिविल अस्पताल में चल रहा है। थाना प्रभारी सुजानपुर ललित महंत ने मामले की पुष्टि की है।