HNN/ऊना
जिला ऊना में खाद्य आपूर्ति नागरिक एवं उपभोक्ता मामले विभाग की ओर से चीनी के कोटे को जिले के डिपुओं के संचालकों को प्रेषित कर दिया गया है। त्योहारी सीजन में जिले के सरकारी राशन डिपुओं में 100 ग्राम चीनी का अतिरिक्त कोटा मिलना शुरू हो गया है। अतिरिक्त चीनी हर राशन कार्ड धारक परिवार को प्रति सदस्य के हिसाब से दी जाएगी। जिला खाद्य आपूर्ति नागरिक एवं उपभोक्ता मामले विभाग के नियंत्रक राजीव शर्मा द्वारा यह जानकारी दी गई है।
उन्होंने बताया कि उपभोक्ताओं को त्योहारों के दौरान सरकार एवं विभाग की ओर से अतिरिक्त कोटा प्रदान किया जा रहा है। फिलहाल डिपुओं में हर राशन कार्ड धारक के प्रति सदस्य को 500 ग्राम चीनी का कोटा दिया जा रहा है। मगर इस बार अतिरिक्त कोटे के साथ हर सदस्य को 600 ग्राम चीनी मिलेगी।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
उन्होंने बताया कि जिले में इस कोटे को पाने वाले करीब डेढ़ लाख राशन कार्ड धारक और 5.90 लाख उपभोक्ता हैं। जिला ऊना में 310 के करीब राशन डिपुओं हैं। उन्होंने बताया कि अन्य राशन की उपलब्धता इस माह में डिपुओं में उपभोक्ताओं को मिलेगी।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group