Loading...

त्रियुंड ट्रैक पर घूमने गई यूपी की युवती घायल, एसडीआरएफ ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

PARUL • 30 Dec 2023 • 1 Min Read

HNN/कांगड़ा

जिला कांगड़ा के धर्मशाला में त्रियुंड ट्रैक पर घूमने निकली उत्तर प्रदेश की एक युवती घायल हो गई। हालांकि एसडीआरएफ की टीम ने युवती को रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया, जहां पर उसे प्राथमिक उपचार दिया गया।

जानकारी के मुताबिक, युवती अपने परिवार के साथ मैक्लोडगंज घूमने आई थी। इस दौरान शुक्रवार को वह भागसूनाग-त्रियुंड ट्रैक पर लेटा प्वाइंट पहुंची थी कि अचानक उसके पैर में मोच आ गई। जिस कारण वह वापस लौटने में असमर्थ हो गई। जिसके बाद उसके परिजनों ने एसडीआरएफ की टीम को इस बाबत सूचित किया।

सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और युवती को रेस्क्यू किया। बता दें कि करीब दो घंटे में युवती को रेस्क्यू किया गया और तुरंत ही उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। एएसपी कांगड़ा बीर बहादुर सिंह ने मामले की पुष्टि की है।