HNN/ नाहन
महामाया बालासुंदरी मंदिर त्रिलोकपुर में इन दिनों श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ रहा है। आश्विन मास नवरात्र मेले के तीसरे दिन भी श्रद्धालुओं ने माता के जयकारे लगाते हुए छोटे-छोटे जत्थों में मंदिर में प्रवेश किया व माता का आशीर्वाद लिया। नवरात्र मेले के तीसरे दिन आसपास के शहरों के अलावा दूर दराज के शहरों से भी श्रद्धालु त्रिलोकपुर पहुंचे।
इस दौरान तक़रीबन 15,000 श्रद्वालुओं ने माता के दर्शन करके आर्शीवाद प्राप्त किया। यह जानकारी देते हुए उपायुक्त सिरमौर एवं आयुक्त त्रिलोकपुर मन्दिर न्यास राम कुमार गौतम ने बताया कि तीसरे दिन माता को लगभग 8 लाख 68 हजार 063 रूपये नकद राशि श्रद्धालुओं द्वारा भेंट की गई है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
बता दें, नवरात्र मेले के दौरान मेला स्थल को पांच सेक्टर में विभाजित किया गया है। मेले में सुरक्षा का जिम्मा करीब 450 सुरक्षा कर्मियों के कंधों पर है। इसमें 185 होमगार्ड, 166 पुलिस कर्मी जुन्गा और छठी आईआरबीएन बटालियन धौलाकुआं व शेष सुरक्षा कर्मी जिला पुलिस विभाग से तैनात किए गए हैं।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





