लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

मां बाला सुंदरी के जयकारों से गूंजा त्रिलोकपुर मंदिर, नवरात्र के पहले दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़

PRIYANKA THAKUR | 26 सितंबर 2022 at 2:15 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN / नाहन

उत्तर भारत के प्रसिद्ध महामाया बाला सुंदरी त्रिलोकपुर मंदिर में नवरात्र मेले के पहले दिन श्रद्धालुओं की भीड़ देखी जा रही है। माता बाला सुंदरी मंदिर में सुबह से ही माता के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। लोग सुबह सवेरे ही मंदिर के बाहर कतार में लगने शुरू हो गए थे। नियमानुसार मंदिर के कपाट सुबह 5:00 बजे मुख्य आरती के बाद श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए थे। मंदिर में श्रद्धालु अभी भी लंबी-लंबी कतारों में लगे हुए है और अपनी बारी आने का इंतजार कर रहे हैं।

मां बाला सुंदरी का मंदिर परिसर एक बार फिर जयकारों से गूंज उठा है। बता दें कि माता के दरबार में स्थानीय लोग ही नहीं बल्कि बाहरी राज्यों से भी काफी संख्या में श्रद्धालु यहां आते हैं और माता के दरबार में सोना-चांदी अर्पित करते हैं। इतना ही नहीं हरियाणा की तरफ से आने वाले श्रद्धालु हर साल नवरात्रों के दौरान यहां लंगर देते हैं। इस बार त्रिलोकपुर में आश्विन नवरात्र मेले 26 सितंबर से नौ अक्तूबर तक चलेंगे।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

इसके अलावा श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बैरिकेड्स लगाए गए हैं। वही , मंदिर न्यास के सहायक प्रबंधक विजय कुमार ने बताया कि नारियल चढ़ाने पर पूर्ण पाबंदी लगाई गई है। श्रद्धालुओं को सूखा प्रसाद चढ़ाने की अनुमति दी गई है। इस बार नकदी भेंट के अलावा क्यूआर कोड के माध्यम से भी भेंट चढ़ाने की श्रद्धालुओं को सुविधा उपलब्ध कराई गई है। त्रिलोकपुर के प्रवेश द्वार के समीप ही तीन भंडारा स्थल निर्धारित किए गए हैं। मंदिर व मेला परिसर की सफाई व्यवस्था के लिए 90 सफाई कर्मचारी तैनात किए गए हैं।

बता दे कि नवरात्र मेले के दौरान मेला स्थल को पांच सेक्टर में विभाजित किया गया है। मेले में सुरक्षा का जिम्मा करीब 450 सुरक्षा कर्मियों के कंधों पर है। इसमें 185 होमगार्ड, 166 पुलिस कर्मी जुन्गा और छठी आईआरबीएन बटालियन धौलाकुआं व शेष सुरक्षा कर्मी जिला पुलिस विभाग से तैनात किए गए हैं।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]