लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

त्रिलोक ठाकुर बने गैर शिक्षक कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष

PARUL | 3 सितंबर 2023 at 4:55 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

कंडाघाट में हुए चुनाव,12 जिलों के 400 कर्मियों ने लिया हिस्सा

HNN/सोलन

हिमाचल प्रदेश गैर शिक्षक कर्मचारी महासंघ के त्रैवार्षिक चुनाव रविवार को जिला के कंडाघाट में संपन्न हुए। आम सभा में हुए इस चुनाव में त्रिलोक ठाकुर को निर्विरोध प्रदेश अध्यक्ष चुना गया। जबकि मनीष गुलेरिया को महासचिव व रविन्द्र मेहता वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुना गया। चुनाव अधिकारी सेवानिवृत्त सुपरिटेंडेंट ग्रेड-1 प्रेम चंद मस्ताना और ग्रेड-2 दीप राम शर्मा की देखरेख में संपन्न हुए। जबकि चुनाव की अध्यक्षता निदेशालय इकाई के अध्यक्ष रविन्द्र मेहता व मंच संचालन जिला अध्यक्ष भूपेंद्र शर्मा ने किया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

आम बैठक में 12 जिला के 400 लोगों ने भाग लिया। शेष पदों पर नियुक्ति का अधिकार चुने हुए पदाधिकारियों को दिया गया। नवनियुक्त अध्यक्ष त्रिलोक ठाकुर ने कहा कि भेदभाव की राजनीति से ऊपर उठकर संघ के लिए कार्य करना है। कर्मचारियों की मांगो को सरकार के समक्ष जोरदार ढंग से उठाना मकसद है। उन्होंने कहा कि कर्मचारी संघ प्रदेश की राजनीति की दिशा व दशा बदलती है। इस दफा संघ के चुनाव ने शांति व एकता का संदेश दिया है।

हर जिला ने एकजुटता दिखाई। उन्होंने कहा कि जो मौका सभी साथियों ने दिया उसे जिम्मवारी के तौर पर निभाया जाएगा। प्रदेश के 45 हजार से अधिक सदस्यों के हितों को ध्यान में रख कार्य किया जाएगा। कहा कि कर्मचारी संघ का अपना एक इतिहास रहा है। सभी अध्यक्ष अपने कार्यकाल में अच्छा कार्य कर आगे बढे है। मैं भी कर्मचारी संघ को आगे बढ़ाने में हर संभव प्रयास करूंगा। ठाकुर ने कहा कि कर्मचारियों की बहुत सी मांगे है। आगामी आम बैठकों में इस पर विचार विमर्श करने के बाद मुख्यमंत्री से मिला जाएगा।

उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में कर्मचारी संघ की राजनीति बदलने वाली है। उन्होंने विश्वास दिलाया की सभी कर्मचारियों को एकजुट कर मुख्य धारा में लाने का प्रयास किया जाएगा। संघ में सौहार्दपूर्ण माहौल स्थापित कर कर्मचारी एकता में मजबूती लाई जाएगी। इतना ही नही अध्यक्ष ने मंच से खुले तौर पर कहा कि हम खुली विचारधारा रख आगे बढ़ रहे है। विघटनकारी सोच को भी साथ लेकर नए आयाम स्थापित किए जाएंगे। अध्यक्ष चुनने के बाद सभी कर्मचारियों ने ढोल नगाड़ों के साथ जश्न मनाया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]