सोलन
दोनो आरोपी मुकेश वर्मा और हितेन्द्र पहले भी नशा तस्करी के मामलों में रह चुके हैं शामिल
गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने दी दबिश
थाना दाड़लाघाट के अंतर्गत सोलन पुलिस ने गुप्त सूचना मिलने के बाद बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देते हुए दो युवकों को संदिग्ध हालात में पकड़ा।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
दोनों आरोपियों के पास से मिला 9 ग्राम से ज्यादा चिट्टा
तलाशी के दौरान पुलिस ने पकड़े गए दोनों युवकों मुकेश वर्मा और हितेन्द्र के कब्जे से 9 ग्राम से अधिक चिट्टा/हेरोइन बरामद की। इसके बाद दोनों को हिरासत में लेकर थाना लाया गया।
पहले से भी दर्ज हैं नशा तस्करी के मुकदमे
जांच में सामने आया कि दोनों आरोपी पहले भी नशा तस्करी के मामलों में संलिप्त रहे हैं। इनके खिलाफ पहले से ही 4 अलग-अलग मुकदमे दर्ज हैं।
मामले की जांच जारी
फिलहाल पुलिस द्वारा आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि ये चिट्टा कहां से लाए और कहां सप्लाई करने वाले थे। मामले की जांच आगे बढ़ाई जा रही है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group