थ्रेशर मशीन की चपेट में आई महिला, हालत गंभीर

By Ankita Published: 29 Apr 2023, 10:53 AM | Updated: 29 Apr 2023, 10:53 AM 1 min read

HNN/ हमीरपुर

जिला हमीरपुर के नादौन के निकटवर्ती गांव के पास एक महिला थ्रेशर मशीन की चपेट में आ गई। मशीन की चपेट में आने से महिला बुरी तरह से जख्मी हो गई। घटना के बाद आस-पास मौजूद लोगों द्वारा घायल महिला को नादौन अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत नाजुक देखते हुए चिकित्स्कों ने उसे तुरंत उसे टांडा रैफर कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार, गांव में खेतों में थ्रेशिंग का काम चल रहा था। इस दौरान काम करते हुए अचानक एक प्रवासी महिला थ्रेशर मशीन की चपेट में आ गई। जिसके बाद मशीन को तुरंत बंद करके उसे बाहर निकाल कर नादौन अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्स्कों ने उसे टांडा रैफर कर दिया।